आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से पी-एच.डी. आवेदन में यदि किसी विद्यार्थी का दस्तावेज छूट गया है, तो उसे अंतिम अवसर दिया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 दिसंबर 2025 से आयोजित की जाएंगी।

मीडिया प्रभारी के अनुसार, कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन के कुलपति सभागार में पी-एच.डी. समिति के सदस्यों, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा और परीक्षा नियंत्रक श्री आनंद कुमार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि जिन विद्यार्थियों ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से पी-एच.डी. आवेदन में कोई आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किया है, उन्हें 10 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक अपना प्रमाण पत्र शोध अनुभाग में जमा करने का अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसके बाद किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी और जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।
इसके अलावा कुलपति की अध्यक्षता में हुई एक अन्य बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी। छात्रों को निर्देश दिया गया कि वे समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख लें।