रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया बाजार के समीप बिहार के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन का टायर फटने से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे पिकअप में सवार 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को फूलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे।
बिहार प्रान्त के सिवान जिले के रहने वाले श्रद्धालु एक पिकअप वाहन में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में स्न्नान करने गए थे। स्नान के बाद सभी वापस लौट रहे थे । रविवार की सुबह करीब 7 बजे आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के पलिया बाजार के समीप आचानक पिकअप वाहन का अगला टायर फट गया। जिससे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीयों ने किसी तरह से पिकअप से घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुच गई। सभी 15 घायलों को पुलिस ने स्थानीयों की मदद से सीएचसी फूलपुर भेजवाया। घायलों में रामजी चौरसिया पुत्र स्वर्गीय वृक्ष चौरसिया करहट्टी ,ललिता देवी पत्नी रामलाल भगत , सोनवर्षा, गोलू कुमार पुत्र रामलाल ,सोनवर्षा ,रामलाल भगत पुत्र स्वर्गीय अंबिका भगत सोनबरसा,अधिकारी देवी पत्नी मुन्नीलाल भगत ,सोनबरसा ,मुन्नीलाल भगत पुत्र स्व शक्ल देव सोनबरसा ,मुन्नीलाल भगत पुत्र सकलू भगत गांव ककरहट्टी, थाना जीरादेई, जिला सिवान , किस्मती पत्नी सुभाष चंद्र ककरहट्टी,सुभाष प्रसाद पुत्र स्वर्गीय जयराम ककरहटी , प्रमिला देवी पत्नी सुरेश कुमार ककरहट्टी ,सुनीता देवी पत्नी मुन्नीलाल भगत पुत्र सकलू भगत गांव ककरहट्टी, थाना जीरादेई, जिला सिवान , किस्मती पत्नी सुभाष चंद्र ककरहट्टी,सुभाष प्रसाद पुत्र स्वर्गीय जयराम ककरहटी , प्रमिला देवीपत्नी सुरेश कुमार ककरहट्टी , चौरसिया करहट्टी, गुलाबचंद पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर , ककरहट्टी सुरेंद्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामायण प्रसाद , ककरहटी, हीरालाल चौरसिया पुत्र स्वर्गीय दुखी चौरसिया , ककरहट्टी कमला देवी पत्नी सुरेंद्र चौरसिया, ककरहट्टी ड्राइवर सोनू पांडेय पुत्र स्वर्गीय श्याम किशोर, थाना मैरवा, जिला सिवान, बिहार का निवासी हैं।
