आजमगढ़। जिले की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाना, फील्ड में अनुभवशाली पुलिसकर्मियों की तैनाती करना और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए एसएसपी हेमराज मीना ने कुल 84 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। इनमें 57 सब-इंस्पेक्टर ऐसे हैं, जो लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात थे। इन सभी को विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा चार इंस्पेक्टर और 14 सब-इंस्पेक्टर को जिले के अलग-अलग थाना प्रकोष्ठों में नियुक्त कर, उन्हें अध्यापन कार्य, ज्ञानवापी सुरक्षा और श्रीराम मंदिर सुरक्षा में भी लगाया गया है।

अध्यापन और सुरक्षा ड्यूटी के लिए तबादले
एसपी ने मॉनिटरिंग सेल प्रभारी राकेश कुमार सिंह को अध्यापन कार्य के लिए गाजीपुर भेजा है। सिधारी थाने के इंस्पेक्टर अपराध शिवकुमार यादव को प्रयागराज, जबकि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा को वाराणसी में अध्यापन कार्य हेतु भेजा गया है। निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव को श्रीराम मंदिर सुरक्षा में, गोकुल प्रसाद सिंह और कृष्णकांत शुक्ला को ज्ञानवापी सुरक्षा में लगाया गया है। वहीं, विनोद कुमार यादव और धनंजय सिंह को अध्यापन कार्य हेतु मिर्जापुर भेजा गया है।

ज्ञानवापी सुरक्षा में बड़ी संख्या में तैनाती
थाना महाराजगंज के सब-इंस्पेक्टर अजीत सिंह, देवगांव के राम अवध यादव, तरवा के राम मनोहर सिंह, तहबरपुर के सूर्यकांत पांडे, पवई के विनोद कुमार यादव, कोतवाली के अभय कुमार सिंह, तरवा के परमानंद सिंह यादव, कंधरापुर के सत्येंद्र कुमार सिंह, मेहनगर के विनोद कुमार सिंह और अतरौलिया के रामदुलार सिंह को ज्ञानवापी सुरक्षा में भेजा गया है।

चौकी प्रभारियों की नियुक्ति
आजमगढ़ कोतवाली के एसआई रामकिशोर शर्मा को ब्रह्मस्थान चौकी, पहाड़पुर चौकी के राजेंद्र प्रसाद पटेल को ठेकमा चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से अखिलेश नारायण सिंह को बलरामपुर चौकी, राजेश कुमार सिंह को पल्हना चौकी, कुलदीप कुमार को पहाड़पुर चौकी, सुल्तान सिंह को आजमबांध चौकी जहानागंज, चंद्रप्रकाश कश्यप को गोसाई की बाजार चौकी और लाल बहादुर को मिट्टूपुर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।