आज़मगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष, मंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

मिली जानकारी के अनुसार दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कुल 68 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 12, मंत्री पद के लिए 13, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 7, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 5, जबकि सहमंत्री पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 8, कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 6, कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 तथा आय-व्यय निरीक्षक पद के लिए 3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल सिंह ने कहा कि यदि वे अध्यक्ष चुने जाते हैं तो अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करेंगे तथा सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।