रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र भुजही गांव में दो दिन पूर्व मोहर्रम त्योहार के ताजिया जुलूस में लकड़ी खेलने को लेकर लाठी-डंडा, रॉड, तलवार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों रमजान, आलमगीर, हैदर अली,. मुक्तार, मो0 अजरुद्दीन, तारिक महमूद,आरिफ को गिरफ्तार किया है।
बीते 4 जुलाई को सहाबुद्दीन ने तहरीर दिया कि ताजिये के जुलूस के दौरान लाठी-डंडे, तलवार आदि से जान से मारने की नियत से 6 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । वही 5 जुलाई को वादी आलमगीर ने
जुलुस में नारेबाजी करने को लेकर मारपीट व जान से मारने की धमकी आदि का आरोप लगाते हुए 8 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने मामले मव विवेचना के बाद रविवार को उ0नि0 लालबहादुर मय हमराह उ0नि0 विनय कुमार मय हमराह दोंनो पक्षों के आरोपियों के घर दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
