आजमगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद आजमगढ़ की पुलिस विभाग में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। इस मौके पर जिले के तीन पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और शौर्यपूर्ण सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) से सम्मानित किया जाएगा।
77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), आजमगढ़ को उनके शौर्यपूर्ण और सराहनीय कार्यों के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc – SILVER) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इसी अवसर पर उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन हेतु आरक्षी चालक विक्रम सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़) और आरक्षी राहुल सिंह, साइबर सेल, जनपद आजमगढ़ को भी सिल्वर कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया जाएगा।
यह गौरवपूर्ण सम्मान जनपद आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व का विषय है और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। जनपद पुलिस ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
