आजमगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक पक्ष के मां-बेटे सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सदरपुर बरौली निवासी निर्मला देवी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने गांव के पूर्व प्रधान की मिलीभगत से उनके घर के पीछे आबादी की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनवा लिया था। जब निर्मला और उनके परिवार ने इस पर विरोध जताया, तो रविवार को विपक्षियों ने लाठी-डंडा और फावड़े से हमला कर दिया।
घटना में निर्मला देवी के बेटे आविश, अंकित, आदित्य, अंश, आयुष और बहू क्रांति, रिंका व पूनम बचाव के लिए आए, लेकिन उन्हें भी घायल कर दिया गया। निर्मला को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
