रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने और अफरा-तफरी फैलाने के मामले में दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

सात जून को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा ने थाना बरदह में तहरीर दी थी कि 6 जून को रात 11.15 बजे पीआरवी 1043 को बर्रा गांव में मारपीट की सूचना मिली थी।

विवाद सुलझाने की कोशिश के दौरान गांव के फूल चंद, सर्वेश, लकी व दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुआरा गांव निवासी गौतम, आकाश, सिंकू, विपिन, चन्द्रेश, रीतिक, राकेश, विशाल, मनोज, शर्मिला, शिवमूरत, संगम, मनकू व ऋषभ सहित 25-30 लोगों ने मिलकर पीआरवी वाहन का रास्ता रोककर ईंट-पत्थरों से हमला किया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में बरदह थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सात जून को उपनिरीक्षक उमेश कुमार ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद शुक्रवार को उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ आरोपी बुद्ध उर्फ शैलेंद्र और नीरज को बंधवा तिराहे से सुबह के समय गिरफ्तार कर लिया।