रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक सत्यम को रविवार को हब्बीगंज बाजार के समीप से गिरफ्तार कर लिया। 

बीते 14 जून को युवती के परिजनों ने थाने पर तहरीर दिय्य की उनकी बेटी को  सत्यम पुत्र रामू निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। आज  उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर  अभियुक्त सत्यम को हुब्बीगंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।