रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। सरायमीर थाने की पुलिस ने करीब चार माह पूर्व नाबालिग के साथ हुई मारपीट के मामले में करीब तीन माह बाद पुलिस ने आरोपी अंगद को कोल्हुआ गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के परिजनों ने 14 मई को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अंगद पुत्र अच्छेलाल, मिथलेश पुत्र सूरजबली निवासीगण कोल्हुवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ और सोनूराम पुत्र सुरेश राम निवासी मीरपुर थाना निजामाबाद ने घर आकर उसकी नाबालिक पुत्री को पकडकर गाली-गुप्ता व मारने पीटने लगे तथा उसका कपड़ा भी फाड दिया तथा हाथ पकडकर घसीटने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू की लेकिन तीनो आरोपी फरार हो गए।
सोमवार को उपनिरीक्षक राजकुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अंगद पुत्र अच्छेलाल,निवासी ग्राम कोल्हुवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के गाँव ग्राम कोल्हुआ से गिरफ्तार कर लिया।
