आज़मगढ़। बुधवार को  ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संरक्षित तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सेठवल, रानी की सराय, आजमगढ़ में साइबर अपराध/फ्रॉड से बचाव हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर सेल द्वारा प्रतिभागियों को साइबर क्राइम से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक विभा पांडेय और साइबर सेल के मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल ने विस्तृत रूप से प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े पहलुओं से अवगत कराया। संस्थान में विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण ले रहे कुल 75 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और डिजिटल सुरक्षा की बारीकियों को समझा। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक गुलाब सिंह, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर चंद्रेश कुमार पाठक, विजय शंकर पांडे, प्रांजल सिंह, आकाशदीप, सुभद्रा शाही, राम नवल प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

साइबर  जागरूकता के प्रमुख बिंदु-

1. अज्ञात लिंक व OTP किसी से साझा न करें।

2. फर्जी कॉल करने वालों से सतर्क रहें।

3. मजबूत पासवर्ड बनाएं और समय-समय पर बदलें।

4. केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करें।

5. “जल्द पैसा दोगुना”, क्रिप्टो स्कीम या लॉटरी से जुड़े झांसे में न आएं।

6. पब्लिक Wi-Fi का सुरक्षित उपयोग करें।

7. सोशल मीडिया पर सीमित निजी जानकारी साझा करें।

8. अभद्र संदेशों की सूचना तुरंत दें।

9. किसी भी साइबर अपराध की रिपोर्ट cybercrime.gov.in पर करें।

10. बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की शिक्षा दें।