रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव स्थित रेवला पुरवा गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतका की पहचान 32 वर्षीय कविता पत्नी पिंटू यादव के रूप में हुई है। कविता और उसका पति दोनों ही दिव्यांग थे। करीब तीन साल पहले उन्होंने आपसी सहमति से शादी की थी। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है। पति पिंटू ऑटो चालक है और अक्सर घर से बाहर रहता था।
ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। हालांकि, घटना का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शनिवार शाम कविता घर के कमरे में अकेली थी। जब वह देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खोला, जहां वह फंदे से लटकती मिली।
सूचना पाकर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष निहार नंदन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट  के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।