रिपोर्ट: आशीष निषाद

अतरौलिया, आज़मगढ़ । अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय, अतरौलिया में गुरुवार को फार्मासिस्ट डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के समस्त स्टाफ व कर्मचारियों ने एकजुट होकर शपथ ली कि वे सदैव मरीजों की सेवा व देखभाल को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएंगे। मरीजों की सेवा व दवाओं की जिम्मेदारी का लिया संकल्प।


कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार सिंहा ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि – “हम सभी का यह दायित्व है कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज का समुचित इलाज व देखभाल किया जाए। मरीजों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार हो और उनके स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी मरीज के साथ भेदभाव न किया जाए, यही एक सच्चे चिकित्साकर्मी का धर्म है।”
इस मौके पर उपस्थित फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी मरीजों की सेवा व दवाओं के सही उपयोग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फार्मासिस्ट विवेकानंद चतुर्वेदी, राजेश चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, कृपाराम वर्मा, संतोष, संजय, अमित कश्यप, कौशल किशोर कनौजिया, संजय मिश्रा, पंकज पांडेय, अंजनी तिवारी, प्रदीप यादव, दिनेश पांडेय, प्रेम यादव, ममता यादव सहित दर्जनों स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
अस्पताल परिसर में हुए इस आयोजन से कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की सेवा को सर्वोच्च व्रत मानते हुए समाज के सबसे निचले तबके तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का संकल्प लिया।