आज़मगढ़। जिले के कंधरापुर पावर हाउस पर 33 केवी विद्युत लाइन का अनुरक्षण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान मरम्मत और लाइन के रखरखाव से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अवर अभियंता देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 29 अक्तूबर, बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक कंधरापुर पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि में आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और सहयोग प्रदान करें ताकि अनुरक्षण कार्य समय पर पूरा किया जा सके और आगे विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
