रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ । पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सरायमीर थाना क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय–विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरायमीर पुलिस टीम आज रविवार को क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी।

उपनिरीक्षक धीरज कुमार मय हमराहीगण डेमरी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान मकदूमपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक तेज गति से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्काल पीछा कर मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवकोंमें  आजम पुत्र तौव्वाब निवासी अरहनपुर थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर और अबुसाद पुत्र मखन्चू निवासी ग्राम सिकरौर थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ शामिल है।  दोनों के पास मौजूद झोलों की तलाशी लेने पर 2300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।