आजमगढ़। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए बृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक नगर शमधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने दीप प्रज्वलन कर किया।

जिलाधिकारी आजमगढ़  रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में होम्योपैथी विभाग की टीम  डॉ. योगेन्द्र कुमार यादव (जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी), डॉ. वीरेन्द्र कुमार यादव (वरिष्ठ चिकित्सक),  रवि कुमार यादव (फार्मासिस्ट),  उमाशंकर यादव और  वीरेन्द्र कुमार  ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना और निरंतर ड्यूटी के तनाव के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर  मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन शुभम तोदी, प्रतिसार निरीक्षक श्री रजनीकांत ओझा, पुलिस कल्याण शाखा के अधिकारी/कर्मचारी, आरटीसी के आईटीआई/पीटीआई प्रशिक्षक, रिक्रूट आरक्षी एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे और स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।

शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया और उपस्थित सभी ने इस जनहितैषी पहल की सराहना की।