रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार  के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिधारी पुलिस ने शुक्रवार  को अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से नाजायज चाकू बरामकिया।

शुक्रवार  को उ0नि0 मो0 जावेद सिद्दीकी मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में देखभाल–गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोहबीर की सूचना पर मोहम्मदुल्ला हाईवे के किनारे अभियुक्त अवधेश कुमार पुत्र स्व0 घुरहूराम, निवासी कांशीराम आवास जाफरपुर, थाना सिधारी, आजमगढ़ (स्थायी पता – फत्तेपुर चांदपट्टी, थाना रौनापार) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं