रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय
आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अपराधी को दबोच लिया।
मंगलवार को उ0नि0 विनय कुमार और उनकी टीम ने राम राष्ट्रीय इंटर कालेज के पास पहले पुलिया से रूपेश यादव पुत्र स्व0 छेदीलाल यादव निवासी सिसवा, थाना मेहनगर, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास देशी तमंचा, कारतूस और कुल 170 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान किया गया।
रूपेश यादव पहले भी वाराणसी में विभिन्न गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
