आज़मगढ़।   मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विकास और राजस्व कार्यक्रमों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिसंबर 2025 की प्रगति के आधार पर जारी शासन स्तर की रैंकिंग में जनपद ने मंडल में पहला और प्रदेश में 11वां स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में सम्मिलित विकास एवं राजस्व से जुड़े प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की दिसंबर 2025 की समीक्षा के बाद शासन स्तर से रैंकिंग जारी की गई। इसमें जनपद आज़मगढ़ को आज़मगढ़ मंडल में प्रथम रैंक और पूरे प्रदेश में 11वीं रैंक प्राप्त हुई है।


यह उपलब्धि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व और सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है, जिनके मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाले विकास और राजस्व कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया।
जिलाधिकारी ने इस सफलता का श्रेय प्रशासनिक व राजस्व टीम के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों के सक्रिय सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि जनपद आज़मगढ़ को विकास और राजस्व के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में जनपद को प्रदेश के शीर्ष स्थान तक पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी