आज़मगढ़। देश और समाज में निडर संघर्षों के लिए जाने जाने वाले स्वर्गीय शरद यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर आज नेहरू हाल में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि शरद यादव के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। सभा में समाजवादी, कांग्रेस और भाजपा सहित तमाम दलों के नेता, समाजसेवी और जनता की बड़ी संख्या ने हिस्सा लिया। पूरा हाल भावभीनी श्रद्धा और उमंग से खचाखच भरा रहा।

मोहान प्रकाश ने सभा में कहा कि शरद यादव हमेशा दलितों, पिछड़ों, गरीबों, किसानों और बेरोजगारों की आवाज़ बने। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संसद से सड़क तक लगातार संघर्ष किया। मोहन प्रकाश ने शरद यादव के छात्र संघ स्थापना, शिक्षा के बाजारीकरण विरोध और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई की जरूरत है और सत्ता पक्ष के लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं।


कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों ने शरद यादव के योगदान को याद किया। गोविंद यादव, विजय नारायण, पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव, रामाधीन सिंह, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने उनके समाजवादी दृष्टिकोण, दलित और किसान अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष और परिवारवाद के विरोध की बातें साझा की।

सभा के संयोजक रामचंदर यादव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और बताया कि इस सभा का उद्देश्य शरद यादव के राजनीतिक योगदान और सामाजिक न्याय के संघर्ष को याद करना है।