रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के थाना तहबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीते पांच जनवरी को थाना तहबरपुर क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के बहला-फुसलाकर भगाये जाने की तहरीर मिली थी। इसके आधार पर थाना अभियुक्त राज पुत्र विरेन्द्र निषाद, ग्राम धनियाँकुंडि, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

शुक्रवार को थाना तहबरपुर के उपनिरीक्षक दशरथ उपाध्याय मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राज को मेढ़ी नहर पुलिया के पास दोपहर में गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।


इसी क्रम में, मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस ने तौफिक पुत्र असरफ, ग्राम भोर्रामकबूलपुर, थाना कन्धरापुर को भी गिरफ्तार किया। शुक्रवार को थाना तहबरपुर पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया कि तौफिक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसके बाद शादी से इनकार करने और शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के नेतृत्व में, मुखबिर की सूचना पर तौफिक को किशुनदासपुर अंडरपास के पास सुबह  गिरफ्तार किया ।