आजमगढ़। हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं आजमगढ़ के ब्यूरो प्रभारी चंद्रप्रकाश उपाध्याय के पिता, 75 वर्षीय अमरनाथ उपाध्याय का सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे वाराणसी स्थित बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर फैल गई।
गाजीपुर जिले के सब्बलपुर खुर्द निवासी अमरनाथ उपाध्याय काफी दिनों से हृदय रोग की जटिल बीमारी से पीड़ित थे। वे माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रहे और मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में करीब 30 साल तक नौकरी की। वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त होने के बाद वे अपने पैतृक गांव में निवास करने लगे। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां तथा पत्नी के साथ परिवार भरा-पूरा था। सामाजिक कार्यों में वे हमेशा सक्रिय रहे और विशेषकर गरीब तबके की बेटियों की शादी कराने में निरंतर अपना सहयोग करते रहे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया, जहां मुखाग्नि उनके पुत्र चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने दी।
जनकरी मिलने पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। दैनिक देवव्रत कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में दैनिक देवव्रत के संपादक विजय यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, खुर्रम आलम नोमानी, गुड्डू यादव, सचिन श्रीवास्त, देवव्रत श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, रत्न प्रकाश त्रिपाठी, रामजीत चंदन, मनोज जायसवाल, अश्वनी यादव, अभिमन्यु शर्मा, विवेक गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, राम सिंह यादव, उदय राज शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, हिरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
