आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन ने शुक्रवार को बचपन डे केयर सेंटर, आजमगढ़ का निरीक्षण किया।
विजिट के दौरान विशेष शिक्षिका अजीज फातिमा ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 03 से 07 वर्ष तक के श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं बौद्धिक अक्षम बच्चों के लिए प्री-प्राइमरी स्कूल संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में सेंटर पर कुल 60 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें से 44 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, परिवहन, यूनिफॉर्म, शिक्षण सामग्री, उपकरण एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
निरीक्षण के दौरान सभी कक्षों की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी की गई है। सचिव ने दिव्यांग बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली, जिस पर बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिए।
बताया गया कि गर्मी के मौसम में स्कूल का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सर्दियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। सेंटर परिसर में ही रसोई संचालित है, जहां तय मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
इस दौरान 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा शिविर की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगेंगे, जहां पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
