आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस ने अपहरण और पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर नहर पुलिया के पास से हिरासत में लिया गया।

बीते एक फरवरी को थाना मेंहनगर पर एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 28 जनवरी को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
इस सूचना के आधार पर थाना मेंहनगर में  मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 64 बीएनएस तथा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
बुधवार को उ0नि0 आदिल खाँ मय हमराह हे0का0 धन्नंजय चौधरी क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में दबिश दे रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रोशन पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गौरा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ को अक्षैबर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।