रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय
आजमगढ़। जिले के जहानागंज में गुरुवार सुबह सड़क पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। रामपुर स्थित एक मिठाई की दुकान के पास स्कूल बस ने कक्षा 7 के छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के फुलचंद मोड़ निवासी आदर्श, जो कक्षा 7 का छात्र है, सुबह अपने स्कूल जाने के लिए घर से निकला। जैसे ही वह रामपुर स्थित मिठाई की दुकान के पास पहुंचा, उसी समय एक स्कूल बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और चालक कथित तौर पर कान में एयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए वाहन चला रहा था।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत छात्र की मदद की और उसे गंभीर हालत में चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जंहा आदर्श के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं और उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। परिजन हादसे की भयावहता से स्तब्ध हैं। आदर्श के पिता राजू गौड़, जो दैनिक मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
