आजमगढ़। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बासथान मोड़ के पास शनिवार को तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, महाराजगंज थाना क्षेत्र के बासथान मोड़ के पास शनिवार को शोभा 19 वर्ष पुत्री शिवबचन अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से बिलरियागंज से महाराजगंज जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शोभा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका भाई घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है।
