आज़मगढ़। जिले के अहरौला के स्थित जनता इंटर कॉलेज मैदान में सुभासपा की सामाजिक समरसता रैली में राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा – ब्राह्मण शंख बजाएगा और राजभर आगे बढ़ता जाएगा। रैली में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए और पार्टी ने जातियों में बंटवारा नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और न्याय का संदेश दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे महाराजा सुहेलदेव, भगवान परशुराम और भगवान श्रीराम का सम्मान नहीं करते।
अहरौला के जनता इंटर कालेज मैदान में आयोजित इस रैली में अरुण राजभर ने कहा कि यह सामाजिक समरसता महा रैली है। समाज के हर वर्गों का प्रतिनिधित्व करने और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए भारतीय समाज पार्टी ने यह मंच तैयार किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे इस मंच पर ब्राह्मण को बड़े पैमाने पर मंच दिया गया है। उन्होंने नया नारा दिया कि ब्राह्मण शंख बजाएगा और राजभर आगे बढ़ता जाएगा। अरुण राजभर ने कहा कि इस संकल्प के साथ सभी समाज को ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद पहले भी मिला है और आगे भी मिलेगा। रैली में अगड़ा,पिछड़ा, दलित, गरीब और कमजोर वर्ग भी शामिल हैं। सभी लोग ओपी राजभर के संघर्ष, विचार और सोच के साथ खड़े होकर अपने हकों और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करेंगे।
उन्होंने कहा कि श्रधेय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने 1990 में इसी मैदान में रैली की थी, और उसके बाद समाजवादी पार्टी ने इसे गढ्ढा बना दिया। आज इस मैदान से स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद भी भारतीय समाज पार्टी को मिलेगा। अरुण राजभर ने कहा कि ओपी राजभर जी भगवान परशुराम, भगवान राम और महाराजा सुहेलदेव का सम्मान करते हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के मुखिया सम्मान नहीं करते।
उन्होंने कहा कि भारतीय समाज पार्टी सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के हर वंचित वर्ग का सम्मान करने का काम करेगी।
आज ही के दिन जिले में मंत्री अनिल राजभर के द्ववारा रैली करने के सवाल पर कहा कि वे जिस पार्टी का झंडा लेकर चलते है उसको छोड़कर देखे सब पता चल जाएगा। वहां भाड़े की भीड़ है जबकि यहां अखाड़े के मजबूत पहलवानों की भीड़ जुटी है। अरुण राजभर ने कहा कि उनकी आने वाली भीड़ को भाड़े वाले लोगों के माध्यम से डायवर्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यहां आई भीड़ प्रशासन के सहयोग से नहीं बल्कि चंदा, संघर्ष और आस्था के साथ स्वेच्छा से जुटी है।
उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जिले में दस विधानसभा और दो लोकसभा सीटें है । सभी समाजवादी पार्टी का कब्ज़ा है । लेकिन समाजवादी पार्टी कहती है कि राजभरों का कोई वजूद नहीं है, लेकिन इस रैली ने साबित कर दिया कि ओपी राजभर की ताकत और जन समर्थन पूरे जिले में दिखाई दे रहा है। इस रैली का संदेश पूरे देश मे जाएगा कि जो लोग आजमगढ़ में अपना गढ़ बता रहे थे ये गढ़ नही गड्ढा बनाने का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के गड्ढे और अन्य विकास कार्यों का जिक्र किया।
