आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाना के होलपुर गांव के गेट के पास रविवार रात एक  हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय नंदलाल राम की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तरवां के देवराजपुर गांव निवासी नंदलाल राम, जो पिकअप वाहन चलाते थे, रविवार शाम को बोगरिया बाजार गए थे। रात लगभग आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। चिरैयाकोट-खरिहानी मार्ग पर मेंहनगर के होलपुर गांव के गेट के पास एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घायल नंदलाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी गीता देवी और परिवार के अन्य सदस्य हादसे से गहरे सदमे में हैं।