आजमगढ़ । मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पटना से लखनऊ जा रही तेज़ रफ़्तार कार का टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार छह माह के मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंहा घायल एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

मंगलवार को पार्थ गौरव 40 वर्ष अपनी पत्नी पल्लवी 36 वर्ष व छह माह के मासूम बेटा और अपनी मां आभा 65 वर्षीय के साथ कार से पटना से लखनऊ जा रहे थे। मंगलवार को करीब दस बजे आजमगढ़ जिले के एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 248 के समीप आचानक कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर कई बार एक्सप्रेसवे पर पलटती हुई डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जंहा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार में सवार 6 माह के मासूम समेत सभी चार सवार घायल हो गए।
जानकारी के बाद यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जंहा 65 वर्षीय आभा की हालत गम्भीर बताई जा रही है।