रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़ । जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस अभियान चला रही थी।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी शनि गौतम गैंगस्टर एक्ट मुकदमे में फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस इनामिया की तलाश में जुटी थी कि बुधवार को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा सुबह मुखबिर खास की सूचना पर कुशलगांब बस स्टैंड चौराहे पर दबिश दी गई, तथा घेराबंदी कर 25 हजार इनामियां शनि गौतम पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, को पकड़ा गया।

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट मुकदमे में फरार अभियुक्त शनि गौतम द्वारा भौतिक एवं आर्थिक लाभ हेतु वाहन चोरी, नकबजनी आदि जघन्य अपराध संगठित रूप से किए जा रहे हैं, जिससे आमजन में भय व्याप्त है तथा गवाहों को भयभीत किया जा रहा था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।