आज़मगढ़। नगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के वासदेई मेमोरियल हॉस्पिटल और राधा पॉली क्लीनिक में अब 24 घंटे बाल रोग विशेषज्ञ की सेवा उपलब्ध होगी। डॉ. अंकुर अग्रवाल की ओपीडी का शुभारंभ बुधवार को किया गया।
नगर के मुख्य चौक निवासी डॉ. अंकुर अग्रवाल ने जिले से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद मुंबई, महाराष्ट्र से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दरभंगा से एमडी और डीएमसीएच की डिग्री हासिल की।
बुधवार को उनकी ओपीडी का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सुदर्शन दास अग्रवाल ने फीता काटकर किया। डॉ. अंकुर अग्रवाल ने बताया कि वे अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे और किसी भी विषम परिस्थिति में हर समय बच्चों के इलाज के लिए तत्पर रहेंगे।
अस्पताल में एनआईसीयू और पीआईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध होगी, और समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों या गंदा पानी पीने से बीमार बच्चों के इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर ओम अग्रवाल, डॉ. भक्त वत्सल, विनय यादव, मनीष रतन अग्रवाल, राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीताराम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, गोकुलदास, अशोक वर्मा, विजय यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अमृत अग्रवाल, श्याम प्रसाद अग्रवाल, देवव्रत श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव और अशोक कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।
