
रिपोर्ट_____SP त्रिपाठी
आजमगढ़। जिले के मंडलीय जिला कारागार में बृहस्पतिवार की शाम एक कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने कैदी की मौत को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए।
मृतक कैदी मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नया चौक का रहने वाला विक्रम 24 वर्ष है। मृतक के भाई विक्की ने बताया कि विक्रम को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी के एक मामले में फंसाया गया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद वह तारीख जाना छोड़ दिया था। इसके कारण उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हो गया था। तीन दिन पूर्व जीयनपुर पुलिस पहुंची और उसे लेकर कोतवाली आई। इसके बाद पुलिस ने उसे मंडलीय जिला कारागार भेज दिया। मंडलीय कारागार में बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4.30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने कैदी की मौत सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। मृतक के भाई विक्की ने कहा कि न तो उसकी तबियत खराब थी और ना ही उसे कोई बिमारी थी। फिर कैसे अचानक उसकी मौत हो गई। पुलिस उसे सकुशल घर से लेकर आई थी। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
