
रिपोर्ट_____SP त्रिपाठी
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आजमगढ़ जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। 28 नवंबर 2026 को जारी सूची में नरौली मोहल्ले के वर्तमान सभासद संतोष चौहान को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से घोषित नई कार्यसमिति में कुल 48 पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को स्थान दिया गया है। संगठन में आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री और आठ जिला मंत्री समेत विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जेएल राजभर, अजय सैनी, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, सुनील मौर्य, शिवजीत चौहान, संतोष चौहान, चन्द्रभान यादव और अनिल यादव को नियुक्त किया गया है। इनमें संतोष चौहान वर्तमान में नरौली मोहल्ले के सभासद भी हैं।
वहीं जिला महामंत्री के पद पर जय जय राम प्रजापति, बाबू राम चौहान और रजनीश विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री के रूप में अमित गुप्ता, उज्ज्वल चौहान, सुरेन्द्र चौहान, आलोक चौरसिया, मुन्ना निषाद, ऋषधुमन प्रजापति, राजीव सोनी और शोभनाथ यादव को शामिल किया गया है।
संगठन में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी गौतम सेठ को दी गई है, जबकि रवि जायसवाल और संतराज पटेल सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। जय बहादुर चौहान को मीडिया प्रभारी तथा उदयराज शर्मा और पितेश्वर शिबू खरवार को मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं इसी क्रम में आनंद कुमार गुप्ता को कार्यालय मंत्री तथा राम विलास यादव और मो. साहिल अंसारी को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी गौरव गुप्ता को मिली है। हनुमान चौहान और शशि प्रकाश मौर्य सोशल मीडिया सह संयोजक बनाए गए हैं। नन्द किशोर चौहान को आईटी संयोजक और आनंद चौरसिया को आईटी सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश विश्वकर्मा को शोध प्रमुख बनाया गया है, जबकि डॉ. शिववदन राजभर और विकास सिंह पटेल को शोध प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इसके अलावा जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में अजय गिरी, महताब कुरैशी, बालचंद निषाद, अनिल पाल, परमहंस चौहान, मिथिलेश गुप्ता, संदीप स्वर्णकार, रीता यादव, राजेश रंजन प्रजापति, चन्दन वर्मा, रविन्द्र मौर्य और राहुल वर्मा को स्थान दिया गया है। जारी घोषणा के मुताबिक जिला कार्यसमिति का गठन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन चौहान की संस्तुति के बाद किया गया है। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह की सहमति भी शामिल है। वहीं नरौली के सभासद संतोष चौहान को जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें बधाई दी है।
