रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। भाजपा के जिला कार्यालय पर बजट को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट देश को तीसरी महाशक्ति बनाने में अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि ये बजट युवा शक्ति को अवसर देने वाला बजट है, इस बजट के माध्यम से सरकार ने मातृशक्ति, किसान और व्यापारियों को सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा से कहा है कि गरीब का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। युवा शक़्क्ति के सपने को साकार करना हमारा लक्ष्य और संकल्प है। किसानों अपने पैरों पर खड़ा हो पलायन की अनिवार्यता न हो यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है। कोविड काल के बाद जहां दुनिया अर्थव्यवस्था से जूझ रही है वहीं भारत अपनी नीतियों के चलते तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में लोग धार्मिक पर्यटन के लिए बड़ी संख्या में लोग आए है। केवल महाकुंभ की बात करे तो यहाँ 50 करोड़ से अधिक के आंकड़े को पार किया है।
श्रम मंत्री ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मौत के आंकड़े को लेकर जो बयानबाजी की जा रही है अगर उनके पास मौत के आंकड़े हैं तो सरकार उन्हें चुनौती देती है कि वह उन आंकड़ों को जारी करें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव संसद में झूठ बोल रहे है, जनता को डरा रहे है कि कोई वहाँ जाय न। श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सनातन का वैभव सपा को नहीं पच रहा है, इसलिए जनता उन्हें बार-बार सबक सिखा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया जो सफलतापूर्वक चल रहा है
श्रम मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को मनमानी करने नहीं दिया जाएगा।
