आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट आजमगढ़ के तत्वावधान में आज DAV इंटर कॉलेज, आजमगढ़ में मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होली और ईद के पावन अवसर पर शिक्षकों के बीच आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील कुमार ने की, जबकि संचालन प्रदेश मंत्री बिरजू सरोज द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला मंत्री विनय यादव, मंडल अध्यक्ष राजा राम, मंडल मंत्री रामजन्म दूबे तथा अटेवा अध्यक्ष सुभाष यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मोहम्मद अहमद खां, फैज़ अहमद जी, अभिषेक श्रीवास्तव, बैजनाथ कन्नौजिया, डायट प्रवक्ता चंद्रशेखर सरोज, और विनय शंकर , प्रोफेसर डॉ राम जी वर्मा ज़िला महामंत्री सी पी यादव समेत कई प्रमुख शिक्षकों और अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत, कविताएं एवं सामूहिक विचार-विमर्श के माध्यम से त्यौहारों की सामाजिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आपसी सहयोग को प्रगाढ़ करते हैं, बल्कि शिक्षा जगत को एक सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।