आज़मगढ़। जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शहर के हरिहरपुर मोड़ के पास स्थित आईएमए भवन में आयोजित होगा।
इसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें सर्जन डॉ. निर्मल श्रीवास्तव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नायमा आफरीन, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष सिंह, तथा फिजिशियन डॉ. आसिफ अलाउद्दीन शामिल रहेंगे।
शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।
