आजमगढ़। जिले के रशीदगंज पुलिस चौकी में निवर्तमान चौकी प्रभारी शमशाद खान का विदाई सम्मान समारोह आयोजित हुआ। क्षेत्रीय लोगों और अधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य की सराहना की और नए प्रभारी शाहिद खान का स्वागत किया।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना निजामाबाद की रशीदगंज पुलिस चौकी के निवर्तमान चौकी प्रभारी शमशाद खान का स्थानांतरण थाना मुबारकपुर में वरिष्ठ SI के पद पर हुआ है। उनके स्थान पर शाहिद खान को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। शनिवार को चौकी परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में शमशाद खान को क्षेत्रीय लोगों ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
निवर्तमान प्रभारी शमशाद खान का कार्यकाल लगभग 3.5 वर्षों का रहा, जो अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल माना गया। इस दौरान उन्होंने अपराध से जुड़े असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।
इस अवसर पर हेड मास्टर मानसिंह यादव, कांस्टेबल रूपेश पासवान, हेड कांस्टेबल मनोज सोनकर, प्रधान प्रकाश यादव, प्रधान चंदन यादव, प्रधान अबरार राजा फैजी, समाजसेवी अनस सिद्दीकी, सैयद फहद और फैसल खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने शमशाद खान की सराहना की। लोगों ने नए चौकी प्रभारी शाहिद खान से भी बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई।
