रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। साली की हत्या के मामले में फरार चल रहे जीजा रिंकू पुत्र रामवृक्ष निवासी फिरदूपुर, थाना रानी की सराय पर आज़मगढ़ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना  ने ₹5000 का नकद इनाम घोषित किया है।

गौरतलब है कि बीते  28 जून को रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेल्थरा जमालपुर निवासी बुद्धू वनवासी ने थाने में तहरीर दी थी। जिसमे बताया कि दो साल पहले उन्होंने अपनी बड़ी बेटी राधिका की शादी रिंकू से की थी। लेकिन कुछ समय बाद रिंकू ने राधिका को छोड़ दिया और उसकी छोटी बेटी संगीता के साथ रहने लगा। वादी के अनुसार, 25 जून को रिंकू संगीता को काम पर ले जाने के बहाने फरिहा ले गया, जहां बाद में उसका शव अहमद मसूद के ट्यूबवेल के पास चौकी पर पड़ा मिला। इस मामले में निजामाबाद थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 238/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कियाइसके बाद से ही आरोपी रिंकू अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बावजूद  अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी, तो अब आरोपी पर इनाम घोषित किया गया ।