रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के सिधारी हाल्ट पर  एक दर्दनाक हादसे में युवक ने ट्रेन के आगे कटकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बैठौली निवासी राजकुमार सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली, जिसमें से आधार कार्ड मिलने पर उसकी शिनाख्त की गई।जानकारी के मुताबिक, राजकुमार सिंह शुक्रवार सुबह घर से किसी काम के लिए निकले थे। लेकिन कुछ ही देर बाद सिधारी हाल्ट पर उन्होंने पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जीवन समाप्त कर लिया।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि राजकुमार सिंह की दो बेटियां हैं। परिजनों की हालत रो-रोकर बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।