रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के सिधारी थेने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की लो भाग ले जाने वाले आरोपी युवक विशाल गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बीते 30 जून को वादी ने तहरीर दिया कि उसकी पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को शादी का झांसा देकर  विशाल नामक युवक भगा ले गया। इस संबंध में जब उसके घर जाकर पूछताछ की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस सबन्ध में पुलिस ने आरोपी विशाल गौंड पुत्र सुदर्शन गौंड़ ,सुदर्शन पुत्र अज्ञात ,बरसाती देवी पत्नी सुदर्शन गोंड निवासीगण जाफरपुर थाना सिधारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
शनिवार को म0उ0नि0 निर्मला मय हमराह द्वारा रेलवे क्रासिंग मूसेपुर के पास से मुकदमा उक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विशाल गौड़ पुत्र सुदर्शन गौड़ साकिन जाफरपुर थाना सिधारी को गिरफ्तार  कर लिया।