आजमगढ़।  जिले  के तहबरपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने  वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

Ad

बीते 27 जुलाई को  एक व्यक्ति ने तहबरपुर थाने में तहरीर दी कि 23 जुलाई 2025 की रात उसकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री को ग्राम ददरा निवासी शिव सागर पुत्र लालजीत राम शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। इस तहरीर के आधार पर थाना तहबरपुर में  धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक लोकेश मणि त्रिपाठी को सौंपी गई।

पुलिस टीम द्वारा  आरोपी की गिरफ्तारी के लिए  दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान गुरुवार को  सुबह लगभग 11:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे बने ददरा अंडरपास से वांछित अभियुक्त शिव सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।