रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाने की पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बीते 5 मार्च  को वादी ने थाने में तहरीर दिया कि उसकी   नाबालिग बहन  को अज्ञात अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर अगवा कर लिया गया। परिवारजनों द्वारा खोज बीन किया गया लेकिन नहीं मिली। जिसके संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के क्रम में पीड़िता के बरामदगी, बयान व अन्य साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1)BNS, 3/4(2) पास्को एक्ट व 3(2)V SC/ST ACT की बढोत्तरी किया गया  और अभि0 राजू राजभर पुत्र निन्हकू राजभर निवासी नत्थुपुर थाना रानी की सरायं जनपद  का नाम प्रकाश में आया।
सोमवार  को उ0नि0 राजेश राय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राजू राजभर पुत्र निन्हकू राजभर निवासी नत्थूपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ को बडागाँव पुलिया गंधुवई के पास से  गिरफ्तार  कर लिया।