
वाराणसी। 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर पीएसी की ओर से 28वीं अंतर वाहिनी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता शनिवार को रोहनिया तिराहे से शुरू हुई। 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ ने प्रथम और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर वाराणसी की टीम ने रजत पदक जीता।
शुभारंभ आयोजन सचिव सेनानायक 34वीं वाहिनी पंकज कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। 10 किमी क्रॉस कंट्री में 20वीं वाहिनी आजमगढ़ पीएसी के अभिषेक यादव और 12वीं वाहिनी फतेहपुर पीएसी के अशोक यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छह खिलाड़ियों राम विलास यादव, अभिषेक यादव, मनोज यादव, मोहम्मद आबिद हुसैन, आकाश गुप्ता और देवेंद्र यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
दौड़ में 34वीं वाहिनी पीएस भुल्लनपुर के 44 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और छह खिलाड़ियों सौरभ पांडेय, संदीप यादव, श्याम बाबू गोंड, अनुग्रह त्रिपाठी, अनमोल सिंह और मनीष कुमार ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।