रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के कोतवाली फूलपुर के अम्बरी चौक पर 4 दिन पूर्व गरम तेल फेंककर हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने अम्बरी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

बीते मंगलवार को रजनीश कुमार यादव, निवासी हाजीपुर, थाना फूलपुर, आजमगढ़ ने थाने में शिकायत दी कि 2 अगस्त को सुबह 9 बजे शेषनरायन यादव उर्फ मन्ना यादव ने फोन कर अम्बारी चौक की मिष्ठान्न दुकान पर बुलाया। वहाँ मन्ना यादव की दुकान पर काम कर रहे विरजूलाल (निवासी आँधीपुर मैरवा) ने कढ़ाई से गरम तेल निकालकर रजनीश पर फेंक दिया। इस हमले में रजनीश की पीठ, कंधा, चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह जल गए।

इस घटना पर कोतवाली फूलपुर में  धारा 61(1)/124(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। बुधवार को उपनिरीक्षक रज्जन द्विवेदी व टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामबच्चन उर्फ बिरजूलाल (पुत्र स्व. बुधई, निवासी आँधीपुर मैरवा) को अम्बारी चौराहे के पास से सुबह  गिरफ्तार कर लिया