रिपोर्ट: अरुण यादव


आज़मगढ़। जिले के फुलपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को  अगवा करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते आठ अप्रैल  को वादिनी ने कोतवाली में तहरीर दिया कि  07.04.2025 को समय करीब 06.00 बजे सुबह उसकी पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को विवेक पुत्र बिरजू ग्राम इटकोहिया थाना फूलपुर आजमगढ़ के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले  गया है।  तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई।
रविवार को  उ0नि0 अभिषेक मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभि0 विवेक पुत्र बिरजू ग्राम इटकोहिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ तथा पीडिता को खुरासन मोड़ तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।