आजमगढ़। जिले के  तहबरपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही थी।

मामला बीते 5 जून  का है, जब ग्राम देवकली निवासी अरुणशील उर्फ अंगद पुत्र राम अजोर ने घर में घुसकर विवाहिता से छेड़खानी की और मना करने पर वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने 25 अगस्त को थाना तहबरपुर में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। उपनिरीक्षक उमाकांत शुक्ल मय हमराह टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रहे थे। आखिरकार बुधवार को पुलिस ने आरोपी को ओहनी तिराहे के पास से  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।