रिपोर्ट: अरुण यादव


आजमगढ़ । जिले के बरदह थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और अपहरण के मामले में एक आरोपी को जिवली से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी साहिल बरदह थाना क्षेत्र के खम्हौली गांव का निवासी है। उक्त आरोपी के खिलाफ 21 जून 2025 को पीड़ित ने बरदह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 19 जून 2025 को शाम करीब पांच बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। 

इस सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव और उनकी टीम ने विवेचना के दौरान नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी साहिल को जिवली से गिरफ्तार किया। नाबालिग के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया।