रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को अल्लीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभिषेक कन्नौजिया निजामाबाद थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने किशोरी को पहले ही महाराष्ट्र से बरामद कर लिया गया था। उक्त आरोपी के 29 मार्च 2024 को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता के भाई की शिकायत पर एक अप्रैल 2024 को निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। निजामाबाद थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।