रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को मऊ जनपद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बीते 23 जुलाई को वादिनी ने थाने में लिखित तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री 22 जुलाई को सुबह 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कोई पता नहीं चला। इस पर थाना जीयनपुर में धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।
बुधवार को उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय मय हमराह ने अपहृता को बरामद कर मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त सरफराज अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद, निवासी बसारतपुर इस्लामपुरा थाना कोपागंज, जनपद मऊ को शाम को गिरफ्तार किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 87/65(1) BNS व 4(2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
