रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के थाना दीदारगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इसी वर्ष 17 जनवरी को वादी की नाबालिग बेटी को प्रदीप गौड़ नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। परिजन काफी तलाश के बाद भी लड़की को नहीं खोज पाए। इसके बाद वादी ने 21 जनवरी को दीदारगंज थाने में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रदीप गौड़ निवासी चकखैरुल्ला, थाना रानी की सराय के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच के दौरान पीड़िता का बयान, मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आईपीसी की धारा 64(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं 3/4 भी जोड़ी गईं।
गुरुवार को उपनिरीक्षक मोहम्मद शमशाद खां ने अपनी टीम ने जरिए मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रदीप गौड़ को शिवली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
